घाटशिला, मार्च 20 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली में गुरुवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष मनाया गया। इससे पहले बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद प्रबंधकारिणी समिति के सचिव दिनेश कुमार गुप्ता एवं संरक्षक आशुतोष मंडल, प्रधानाचार्य सबिता महतो के द्वारा भारत माता एवं डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के संरक्षक ने डॉ बलिराम हेडगेवार की यंती पर प्रकाश डालते हुए हिंदू धर्म एवं संस्कृति को बचाए रखने को कहा। सचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने लगन से पढ़ाई करने एवं संस्कृति को बचाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने स्वदेशी वस्तु के उपयोग का भी सुझाव दिया। अंत में प्रधानाचार्य सबिता महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.