नई दिल्ली, मार्च 27 -- केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के सभी छह अंतरों को गाना अनिवार्य करने के हालिया निर्देश को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। एक वकील द्वारा दायर जनहित याचिका (PIL) में तर्क दिया गया है कि गीत के बाद के चार अंतरे धार्मिक प्रकृति के हैं, जिन्हें स्कूलों में अनिवार्य करना असंवैधानिक है। अधिवक्ता सोमशेखर राजवंशी द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार का फरवरी का प्रोटोकॉल एडवाइजरी निर्देश बच्चों को ऐसी प्रार्थना करने के लिए मजबूर करता है जिसमें हिंदू देवी-देवताओं का आह्वान किया गया है। याचिकाकर्ता के अनुसार, गीत के पांचवें अंतरे में विशेष रूप से देवी दुर्गा, कमला (लक्ष्मी) और वाणी (सरस्वती) का नाम लिया गया है। याचिका में दलील दी गई है कि यह निर्देश संविधान के अनुच्छेद 25-28 (अं...