नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Top News Today: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे से जुड़े ऐतिहासिक मामले में सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ गुरुवार को आठवें दिन भी सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जस्टिस बीवी नागरत्ना ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि एक हिंदू आखिरकार तो हिंदू ही है और वह किसी भी मंदिर में जा सकता है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह सभी प्रख्यात लेखकों और विचारकों के विचारों का पूरा सम्मान करता है, लेकिन 'व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी' से प्राप्त जानकारी या ज्ञान को अदालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि केवल विश्वसनीय स्रोतों और प्रमाणित तथ्यों पर आधारित तर्क ही विचारणीय होंगे। पढ़ें आज की बड़ी खबरें.'हिन्दू तो हिन्दू है, किसी भी मंदिर में जा सकत...