मऊ, अप्रैल 22 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रानीपुर विकास खंड अंतर्गत गोकुलपुरा के पास इंटरचेंज की सुविधा की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही साथ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को पत्रक सौंपा। इस दौरान समिति के सदस्यों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर दरोगा, सत्येंद्र सोनकर, नखडु साहनी, वीरेंद्र पासवान, रोशन, सोनी, विजय राजभर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...