बागेश्वर, फरवरी 14 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर महर्षि मार्कंडेय सनातन समिति के तत्वावधान में सरयू तट पर विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। इसका उद्देश्य हिंदू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है। सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जिला संचालक रणजीत सिंह भंडारी ने कहा कि सम्मेलन का लक्ष्य समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करना है। संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों में आध्यात्मिक मूल्यों, सेवा भाव और नैतिक जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.