वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, हिटी। आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत रविवार को विभिन्न स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन हुए। चांदपुर, लोहता में हिन्दू सम्मेलन के साथ ही बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार से नाराज लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। आशापुर स्थित पार्वती लॉन में मुख्य अतिथि रविदास मंदिर के महंत भारत भूषण महाराज ने कहा कि हिंदू समाज जब संगठित होता है तभी धर्म और संस्कृति सुरक्षित रहती है। समाज को जाति और वर्ग से उठकर एकजुट होना होगा। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर मुक्तेश्वरी गिरि ने कहा कि हिंदू चेतना का जागरण ही राष्ट्र को मजबूत करेगा। विशिष्ट अतिथि विहिप क्षेत्रीय सेवा प्रमुख नंददास ने कहा कि जब-जब हिंदू बंटा, तब तब देश कटा है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कहा कि सामाजिक एकता और सहयोग से ही समाज बढ़ सकता है। अध्यक्षता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.