नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को पत्र भेजकर हिंदू कॉलेज में दाखिले में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि कुछ विभागों में विश्वविद्यालय की निर्धारित संख्या से अधिक दाखिले कराए गए, जबकि विश्वविद्यालय ने इन अतिरिक्त दाखिलों को अनजाने में हुई गलती बताया था。

जांच की मांग डीटीएफ के मुताबिक, कॉलेज की वैधानिक संस्थाओं ने भी इस त्रुटि को चिह्नित किया था, लेकिन आरोप है कि इन संस्थाओं पर दबाव डालकर विवादित दाखिलों को मंजूरी दिलाई गई। संगठन ने इसे विश्वविद्यालय के नियमों और संस्थागत निगरानी व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन बताया है।

प्रतिनिधियों की पेशकश पत्र में कहा गया है कि हिंदू कॉलेज स्टाफ...