गाजीपुर, मई 1 -- जमानियां। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां को एमए समाजशास्त्र विषय में स्थाई संबद्धता मिल गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय, प्रबंधक लछिराम सिंह यादव, उप प्रबंधक रविंद्र नाथ यादव तथा प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहले बीए, बीएससी तथा एमए हिंदी, भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषयों में संबद्धता प्राप्त थी। अब इस सत्र से एमए समाजशास्त्र की संबद्धता मिलने से छात्रों को ऑप्सन मिल गया है। यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट में अब वानिकी विषय भी शामिल यह भी पढ़ें- DDU : गोरखपुर विश्वविद्यालय के 91 कॉलेजों में 200 कोर्स को मंजूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...