मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- मुरादाबाद। उत्कृष्ट बहुविषयक शोध के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद हिंदू कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. जावेद अंसारी का कॉलेज में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उपलब्धि पर बधाई दी। डॉ. अंसारी को एक अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित द इंपीरियल, जनपथ में आयोजित इंडिया रिसर्च एण्ड इंपेक्ट सुमति (आईआरआईएस) 2026 में कैरियरर्स 360 तृतीय फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तहत आउट स्टेंडिंग रिसर्च ऑफ द ईयर मल्टीडिस्पिलीनरी रिसर्च सम्मान से नवाजा गया।पुरस्कार के रूप में उन्हें प्रशस्ति-पत्र के साथ 50 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। आईआरआईएस 2026 में देशभर के विभिन्न शोध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 प्रमुख शोधकर...