नई दिल्ली, जनवरी 16 -- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों का दौर जारी है। अब खबर है कि मुल्क में एक हिंदू शिक्षक के घर में आग लगा दी गई। फिलहाल, वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय के मन में नया डर पैदा कर दिया है। बीते साल अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बड़े स्तर पर हिंदू समुदाय के ठिकानों पर हमले किए गए थे। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, सिलहट के गोवैनघाट उपजिला में शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर को आग के हवाले कर दिया गया। उन्हें झुनु सर के नाम से भी जाना जाता है। इस घटना के बाद से रहवासियों में डर और गुस्से का माहौल है। उन्होंने घटना की गहन जांच की मांग की है। साथ ही समुदाय को बचाने और न्याय दिलाने की भी मांग की है। फिलहाल, जनहानि की खबरें नहीं हैं। साथ ही आरोपी की पहचान भी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.