मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- गांव खिदंडिया में आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख ऋषिपाल योगी ने कहा कि संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिनका उदेश्य हिंदुओं को जाति बिरादरी के भेदभाव को छोडकर संगठित करना है और युवाओं को भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। कहा कि राष्ट्र निर्माण व धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को एकता के सूत्र में बंधना अत्यंत आवश्यक है। शनिवार को क्षेत्र के गांव खिदंडिया में स्थित स्वामी दयानन्द जूनियर हाईस्कूल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख विकास भार्गव ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा हिंदुओं को जाति बिरादरी के चक्कर में लडाने का षंडयन्त्र किया जा रहा है। क्योंकि अगर हिं...