हापुड़, जुलाई 28 -- हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पात्र छात्राओं का टीकाकरण किया और वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे ने कहा, एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है। निर्धारित आयु में यह टीका लगवाने से भविष्य में गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।एएनएम मनीषा ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र छात्राओं का सुरक्षित तरीके से टीकाकरण किया गया। यह भी पढ़ें- सर्वोदय इंटर कॉलेज में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आयोजित साथ ही छात्राओं और अभिभावकों को समय पर वैक्सीन की सभी निर्धारित डोज पूरी कराने के ...