मोतिहारी, जुलाई 26 -- मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहे एमए (हिंदू अध्ययन) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का अंतिम अवसर है। हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर का पाठ्यक्रम आरंभ होने के एक सप्ताह के अंदर ही 80 प्रतिशत सीटें भर गयीं। नामांकन का अंतिम अवसर 31 जुलाई 2026 तक है। विवि द्वारा जब से यह पाठ्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया है, उसके कुछ दिन बाद से ही अनेक छात्रों ने अपना नामांकन कराया। संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रसून दत्त सिंह ने बताया कि हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने की छात्रों की इतनी बड़ी संख्या हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम के महत्व को दर्शाता है। निश्चित रूप से हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम में रोजगार की संभावना के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी बड़ी उपयोगिता दिखती है।...