देवरिया, जून 27 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे हिंदूवादी नेता विश्राम मणि तिवारी और श्रीप्रकाश तिवारी को शुक्रवार को पुलिस ने कपरवार चौराहे से हिरासत में ले लिया। उन्हें करीब तीन घण्टे तक कपरवार पुलिस चौकी में बैठाए रखा और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छोड़ा।विश्राम मणि तिवारी रामलीला मैदान पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए लंबे समय से प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी संबंध में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। 30 जून तक अतिक्रमण नहीं हटने पर एक जुलाई को आत्मदाह की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने की सूचना पर थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय पुलिस बल के साथ कपरवार चौकी पहुंचे और विश्राम मणि तिवारी...