गढ़वा, मार्च 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अग्रणी साहित्यिक संस्था सृजन साहित्यिक मंच द्वारा होली के अवसर पर रविवार की शाम हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों के आये कवियों ने अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भरपूर मनोरंजन प्रदान किया। कवि सम्मेलन की शुरूआत मिर्जापुर से आयी कवियित्री पूनम श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की वंदना से की। तत्पश्चात उन्होंने श्रृंगार रस के गीतों की सस्वर प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने के लिये मजबूर कर दिया। उन्होंने जब हुये प्यार के सिलसिले देख ले, मिट गये सारे शिकवे गिले देख ले. तथा उन्होंने अपनी दूसरी भोजपुरी रचना आग लागी त कुछ पल लहकबे करी, फूल कौनो रही पर महकबे करी.की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। उसके बाद ...