आदित्यपुर, मई 24 -- गम्हरिया। टाटा स्टील कॉम्प्लेक्स कॉलोनी परिसर स्थित अरुणोदय क्लब परिसर में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2026-29 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार, मुख्य आयुक्त उमेश कश्यप की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जबकि कई जिले के पदाधिकारियों ने ज़ूम मीटिंग के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड गतिविधियों को प्रभावशाली बनाने पर मंथननए पदाधिकारियों का चयन जिप सदस्य पिंकी मंडल अध्यक्ष...