नई दिल्ली, मई 21 -- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी सीनेटर राणा महमूद-उल-हसन ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। कार्यक्रम में सीनेटर महमूद-उल-हसन ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे का बार-बार जिक्र करते हुए 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाइयों की तारीफ की। उन्होंने भारत को खुलेआम धमकियां दी और पाकिस्तानियों को भारत के खिलाफ 'आखिरी सांस तक' लड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमेरिका में रह रही राजनीतिक टिप्पणीकार और पत्रकार एमी मेक ने सोशल मीडिया एक्स पर इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने इसे 'मारका-ए-हक' शीर्षक से पोस्ट किया और इसे 'अमेरिकी धरती पर पाकिस्तान की ओर से भारत को सीधा खतरा' बताया। महम...