कटिहार, मई 14 -- कटिहार, एक संवाददाता सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में लापरवाही और उदासीनता का गंभीर मामला सामने आया है। यहां इलाज कराने पहुंचे मरीजों को बेडशीट तक नसीब नहीं हो रही है। हालत यह रही कि कई मरीज 12 घंटे से अधिक समय तक इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रहे, लेकिन उन्हें बेडशीट उपलब्ध नहीं कराया गया। मजबूरी में मरीजों को खुले बेड पर इलाज कराना पड़ा, जबकि कुछ परिजन घर से चादर लाकर बिछाने को विवश दिखे।

लापरवाही का निरीक्षण बुधवार दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी के तीन अलग-अलग वार्डों में मरीज भर्ती मिले, लेकिन किसी भी बेड पर बेडशीट नजर नहीं आई। यह दृश्य अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा था।

परिजनों की चिंताएं मनिहारी के नवाबगंज निवासी चांदनी दे...