हिंदुस्तान ओलिंपियाड परीक्षा मे सफल पीयूष को मिला 1100 का सम्मान पुरस्कार
कटिहार, अगस्त 12 -- मनिहारी नि स। हिंदुस्तान ओलिंपियाड परीक्षा में नगर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10 के छात्र पीयूष कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कटिहार जिले में तृतीय स्थान तथा बिहार प्रांत में 206 वाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय के बच्चो एवं अभिभावकों के साथ साथ जिले का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिंदुस्तान समाचार पत्र की ओर से छात्र पीयूष कुमार को प्रशस्ति-पत्र, तथा 1100 रूपये का चेक, मेडल एवं मैगजीन प्रदान कर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरूकुल के क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतिभा तभी निखरती है। जब उसे सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का साथ मिलता है। प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.