हिंदुस्तान ओलंपियाड में श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के शुभम महतो ने जिले में हासिल किया दूसरा स्थान
बोकारो, जुलाई 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन के छात्र शुभम महतो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शुभम की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पी. शैलेजा जयकुमार ने छात्र शुभम महतो को 2100 रुपये का पुरस्कार चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने शुभम की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को परखने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड विजेताओं को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.