बरेली, सितम्बर 28 -- बहेड़ी, संवाददाता। राइस मिलर्स ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन रिछा के अध्यक्ष मो. आरिफ ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा निखारने का हिंदुस्तान ओलंपियाड बेहतरीन प्लेटफार्म है। लिहाजा छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग कर खुद का मूल्यांकन कर सकते हैं। रिछा के राजकीय इंटर कॉलेज में मो. आरिफ ने कहा कि छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में जरूर भाग लें। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद भी इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। राइस मिलर्स ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राशिद कमाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं अच्छे मुकाम के लिए इसकी मेहनत से तैयारी करें। प्रिंसिपल अवनींद्र कुमार ने कहा कि ओलंपियाड से छात्र-छात्राओं में आत्मविशास बढ़ेगा। क्लास के सिलेबस से ही इसमें प्रश्न पूछे जाएंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ बहेड़ी ब्लॉक के मंत्री नईम अहमद ने कहा क...