सीवान, सितम्बर 4 -- मैरवा, एक संवाददाता। आपके अपने अखबार हिंदुस्तान अखबार की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा को लेकर हरिराम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण फॉर्म भर रहे हैं।

पंजीकरण की प्रक्रिया स्कूल स्तर पर प्रतिभाओं को पहचानने और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव देने के उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा को लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। हिंदुस्तान ओलंपियाड में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और अभिभावकों में भी उत्साह है। कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष पंजीकरण डेस्क बनाए गए हैं, जहां छात्र परीक्षा के नियम, ...