कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर मिशन लाइफ के तहत इको क्लब गठन में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 2607 स्कूलों में से 1967 सरकारी, 635 निजी एवं 210 अन्य श्रेणी के स्कूल शामिल हैं। इनमें से 2025 स्कूलों ने इको क्लब गठन की सूचना पोर्टल पर अपलोड की है, जो जिले की सक्रियता को दर्शाता है। सबसे खास बात यह है कि सरकारी स्कूलों में इस अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 1967 में से 1938 सरकारी स्कूलों ने इको क्लब गठन की सूचना अपलोड की है, जो लगभग 99 प्रतिशत की उपलब्धि को दर्शाता है। वहीं निजी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में यह प्रतिशत 20 के आसपास तथा अन्य स्कूलों में करीब 14 प्रतिशत ही रहा, जिससे यह स्पष्ट होता है कि गैर-सरकारी संस्थानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.