पाकुड़, मार्च 22 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ते के काटने के बाद दी जाने वाली एंटी-रेबीज़ वैक्सीन की कमी से लोगों की बढ़ी परेशानी पर अब राहत मिल गई है। हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्र में वैक्सीन की आपूर्ति करा दी है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज़ वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। कई लोगों को मजबूरी में जिला अस्पताल जाना पड़ रहा था। जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही थी। खासकर गरीब तबके के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर हिंदुस्तान में छपी प्रकाशित खबर का असर हुआ और स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 100 पीस एंटी-रेबीज़ ...