घाटशिला, अप्रैल 20 -- चाकुलिया: लोकप्रिय हिंदी दैनिक हिंदुस्तान में विगत 18 अप्रैल को चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के पास गंदगी से बजबजा रही नाली शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और नाली की सफाई शुरू हुई। नगर पंचायत के सफाई कर्मी नाली में भरी गंदगी और सड़क के किनारे जमे कचरे को साफ करने में जुटे हैं। सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की भी सफाई हो रही है। इधर, लैंपस कार्यालय के सामने सड़क के किनारे पाइप लीकेज को ठीक करने लिए खोदे गये गड्ढे को भर दिया गया है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क तक सड़क के किनारे सफाई कराई जाए। क्योंकि सड़क के किनारे झाड़ियां उगी हैं। सड़क के दोनों ओर जगह-जगह पर कचरा की ढेर लगी है। सबसे खराब स्थिति तो पंप घ...