नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखने के इच्छुक युवाओं के लिए त्रिवेणी कला संगम में वर्ष 2026 के नए बैचों के लिए पुरुष अभ्यर्थियों का वॉइस टेस्ट आयोजित होगा। 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले इस टेस्ट में 14 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुष भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए classes@trivenikalasangam.org पर ई-मेल कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...