धनबाद, अप्रैल 27 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सनातन समिति, सिंदरी के तत्वाधान में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन बारिश के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौसम की बाधाओं को दरकिनार करते हुए भारी संख्या में श्रद्धालु और आमजन इस आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रखर प्रवक्ता सीता सारण उपस्थित रहीं। वहीं, प्रयागराज बाघम्बरी पीठ के सत्यनारायण सौमित्र ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिंदू समाज में एकता और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। हिंदुत्व केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है, जिसे अपनाकर समाज में समरसता और मजबूती लाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- नारे लगाने से धर्म जीवित नहीं रहता, आचरण में उतारें : महंत परिप...