अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़। भारतीय संस्कृति में चैत्र मास से शुरु होने वाला नव संवत्सर नवचेतना, नव संकल्प और नव आरंभ का प्रतीक माना जाता है। भारतीय कालगणना के अनुसार इसी दिन से नववर्ष का शुभारंभ होता है। मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि की रचना का प्रारंभ हुआ था। इसी पावन अवसर पर नववर्ष अभिनंदन एवं मेला आयोजन समिति द्वारा एक भव्य नववर्ष मेला का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन मंगलवार को कैलाश फार्म आगरा रोड पर आयोजित होगा। इसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और हिंदुत्व की धार को मजबूत करने के लिए रविवार को पंच नगरी स्थित भगत सिंह शाखा पार्क से एक विशाल और भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली को केसरिया ध्वज दिखाकर कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख रतन कुमार मित्र ने रवाना किया। इसके बाद रैली ने महानगर के विभिन्न जगहों का भ्रमण किया। कैलाश फॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.