फिरोजाबाद, दिसम्बर 29 -- कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बांग्लादेश सरकार का तहसील तिराहा पर पुतला फूंका। नगरध्यक्ष रामसेवक वैद्य ने कहा कांग्रेस पार्टी हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई किसी के साथ भी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। जहां भी अन्याय होगा, वहां कांग्रेस पार्टी खड़ी होगी। शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर कट्टरपंथियों द्वारा हत्या, अत्याचार किया जा रहा है उसे कांग्रेस पार्टी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगी। शायद बांग्लादेश के लोग भूल गए कि किस तरह से भारत ने उसकी आज तक मदद की है। कांग्रेस ने भारत सरकार से मांग की कि तत्काल प्रभाव से बांग्लादेश को दी जाने वाली सभी सुविधा को बंद करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...