कानपुर, दिसम्बर 23 -- फाेटो सरसौल। सरसौल के रामनगर में बांग्लादेश में हो रही हिन्दुओं की हत्या के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता ने बांग्लादेश का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने पैदल मार्च कर नारेबाजी की। वहीं भाजयुमो के रानू शुक्ला ने बताया कि अभी हाल में ही एक हिन्दू नागरिक को जिसप्रकार से बांग्ला देश के लोगों ने घेर कर मारने फिर उसको जलाने का कार्य किया इस से हम सभी सनातनी हिंदू भाइयों में आक्रोश है। हम भारत वासी अपने इस हिंदू भाई के साथ हुए अत्याचार के लिए उनके परिजनों को न्याय दिलाने का मांग करते हैं। इस मौके पर राम सिंह, पुत्तन, सुजीत, राजदीप, श्री कृष्ण आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...