एटा, जनवरी 30 -- शुक्रवार को कस्बा में जनता इंटर कॉलेज के समीप हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें सनातन धर्म एवं हिंदू एकता को बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने कहा कि लव जिहाद में न पड़े, उससे जीवन बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सबको जातियों में नहीं बटना हम केवल हिंदू है और हमें अपने सनातन धर्म का पालन करना होगा। इसके बाद डॉ. राम शंकर स्वामी, सत्य मित्र महाराज आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। ब्रज प्रांत दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष निशा चौहान ने सभी साधु संतो का स्वागत किया। देवेंद्र गुप्ता, हेतमपाल गुप्ता, राजेश पासवान, महेश पाल सिंह, विपिन जैन, नवीन दीक्षित, अशोक,धर्मेंद्र पाल सिंह, राजू शिव प्रताप सिंह, अंशु, सत्यवीर सिंह, रेखा, वंदना, राम ठाकुर, अंजू गुप्ता, डोली शुक्ला, यतेंद्र गुप्ता, ब...