नई दिल्ली, जून 9 -- लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को चुनाव में उतारने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर TMC पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि करोड़ों रुपये खर्च कर पठान को सिर्फ उन्हें हराने के लिए उतारा गया था। साथ ही कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मुस्लिम समुदाय से मुसलमान उम्मीदवार को ही वोट देने की अपील की थी। चौधरी का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अटकलें हैं कि पठान टीएमसी के बागी गुट में शामिल होकर केंद्र सरकार को समर्थन दे सकते हैं।'मुझे हराने पठान को उतारा' टीएमसी ने पठान को बहरामपुर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया था। चौधरी ने एएनआई को बताया, 'मुझे हराने और ध्रुवीकरण की राजनीति करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके उन्हें मैदान में उतारा गया है। ममता बनर्जी ने खुद वहां जाकर उन्हें उम्मीदवा...