नई दिल्ली, मई 26 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलिगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक चुनाव से पहले और 2025 में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बनर्जी पर आरोप हैकि 2025 में कोलकाता में ईद के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद चुनाव से पहले भी उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ बयान दिया। एक वकील और बीजेपी कार्यकर्ता रिंकी चटर्जी ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि 2025 में भी उन्होंने केस दर्ज करवाने की कोशिश की थी लेकिन तब उनकी नहीं सुनी गई और प्रताड़ित भी किया गया।अभिषेक बनर्जी के घर भी पहुंची थी पुलिस बता दें कि इससे पहले सोमवार को पुलिस की टीम टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ...