गंगापार, जनवरी 20 -- यूजीसी के नए दिशा-निर्देश को लेकर मंगलवार को संभ्रांत नागरिकों एवं युवा विकास पार्टी के पदाधिकारियो की बैठक हुई। इसके बाद सभी लोगों ने एक स्वर में मांग किया कि नए यूजीसी के दिशा निर्देश वापस लिए जाएं, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा‌। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि नए दिशा निर्देश से बहुत ही विषम स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने कहा कि युवा विकास पार्टी हिंदुओं की एकता को खंडित नहीं होने देगी और इस विद्वेष फैलाने वाले कानून को वापस लिया जाए। हाईकोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता धर्म नारायण मिश्र ने कहा कि यह काला कानून अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून से भी खराब और कठोर है। जरूरत पड़ने पर इसे इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती भी दी जाएगी। सुभाष चंद्र मिश्र, गौरी शंकर त्रिपाठी, जमुना प्रसाद, किशोर कुम...