सोनभद्र, जनवरी 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक कार्यवाही की है। कार्य में लापरवाही और शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए हिंदुआरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि म्योरपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक कृष्णानंद सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी की इस कार्यवाही के तहत जनपद के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात कई उप निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी ने कार्य में लापरवाही को लेकर हिंदुआरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही राबर्ट्सगंज में तैनात एसआई घनश्याम तिवारी को डाला चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में रहे कमलेश पाल को ड...