नवादा, अप्रैल 26 -- नवोत्साह साहित्य संगम की नवादा जिला इकाई द्वारा राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्य तिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर कोशिश फाउंडेशन, बुधौल के सभागार में श्रद्धांजलि सभा सह काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष उत्पल भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला संरक्षिका प्रो.वीणा मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष उत्पल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष नितेश कपूर एवं सभी सदस्यों ने रामधारी सिंह दिनकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्पल भारद्वाज ने सरस्वती वंदना के बाद अपने संबोधन में दिनकर जी से संबंधित कई स्मृतियां का उल्लेख करते हुए हिंदी साहित्य के लिए दिनकर को वास्तविक सूर्य बताया। यह भी पढ़ें- वार्षिकोत्सव में बच्चों को अभिभावक के साथ किया ग...