सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंटकर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा देश-प्रदेश के साहित्यकारों एवं पत्रकारों को दिये जाने वाले पुरस्कार पुनः शुरु किये जाने की मांग की। रविवार की शाम गंगोह रोड पर एमआरएस पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आजम ने महानगर के साहित्यकारो एवं पत्रकारों की ओर से उपमुख्यमंत्री का बुके भंेटकर स्वागत करते हुए उनसे हिंदी संस्थान के पुरस्कारों को फिर से शीघ्र शुरु करने की मांग की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से कहा कि ये पुरस्कार गत चार वर्ष से बंद होने के कारण प्रदेश के साहित्यकार अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान पिछले कई दशक से देश-प्रदेश के साहित्यकारों एवं पत्रकारों को उनके काव्य...