बहराइच, जून 15 -- नानपारा, संवाददाता। हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की मासिक बैठक कुमार कृषि फार्म नानपारा में समाजसेवी ओम प्रकाश पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदेमातरम गीत के साथ हुआ। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में हिंदी विषय में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष डी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के सभी विद्यालयों को पत्र भेजकर 15 जुलाई तक पात्र विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बताया कि सितंबर में प्रस्तावित कवि सम्मेलन की भी रूपरेखा तैयार की गई है। संस्था के पंजीकरण नवीनीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने की जिम्मेदारी मनोज गुप्ता को दी गई। उन्होंने सदस्यों से एक नया सदस्य जोड़ने के लिए कहा।...