हिंदी विषय की परीक्षा में 117 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
मैनपुरी, मई 19 -- सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचे। जनपद के कुल पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में कुल 117 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 17 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षाओं के सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों द्वारा सतत निगरानी की गई। इसके साथ ही सीबीएसई के प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई : हाईस्कूल के 2159 विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.