देवघर, मई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2024 -26 के छात्रों को विदाई दी गई। सर्वप्रथम प्राचार्या द्वारा हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज के अध्यक्ष अशोकानंद झा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अध्यक्ष ने अपने संबोधन में छात्रों से महाविद्यालय से दी जाने वाली जीवन जीने की कौशलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों को कुशल एवं संवेदनशील शिक्षक बनने के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही सीटेट प्रतियोगिता के सफल अभ्यर्थियों को भेंट प्रदान की। छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- भूगोल विभाग में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित- युवाप्राचार्या का स्वागत भाषण प्राचार्या डॉ. आशा मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में एक आदर्श शि...