रुद्रपुर, फरवरी 2 -- गदरपुर। गदरपुर एसएस पब्लिक स्कूल गदरपुर के दसवीं कक्षा के छात्र नवनीत सिंह बिधूड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक हासिल किया है। दिल्ली के तीन मूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान समारोह में नवनीत सिंह बिधूड़ी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी चार स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं दो कांस्य पदक भी प्राप्त किए गए। विद्यालय के अध्यक्ष डीपी सिंह ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी गई और छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य परविंदर सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद एवं बधाई दी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की हिंदी विषय की शिक्षिका काजल अरोरा को बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए एवं छात्रों को इस...