विकासनगर, मई 2 -- अल्टस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को हिंदी वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ के छात्र-छात्राओं ने बेहरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्रा वंशिका राठौर ने 'युद्ध-ग्रस्त दुनिया में भारत की भूमिका' विषय पर प्रभावशाली वाचन प्रस्तुत करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में इसी विद्यालय के छात्र ईशांत सावन ने 'एआई: इंसान की जगह लेगा या साथ चलेगा' विषय पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य अनिल बोहरा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...