रांची, नवम्बर 4 -- मांडर, प्रतिनिधि। वंडरलैंड स्कूल में हिंदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल पाने वालों में सगुन कुमारी, फलक आरज़ू, तृषा आचार्य और एमडी हमज़ा शामिल रहे। सिल्वर मेडल विजेताओं में सिमरन कचप्प, सदाब आरज़ू, प्रिंस उरांव और शाहीबा परवीन रहे, जबकि ब्रॉन्ज मेडल नमिता खलखो, प्रिया लोहार, सुरभि उरांव और रीत टोप्पो ने जीता। विद्यालय निदेशक एमडी नेसार आलम एवं शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.