हिंदी में विवि टॉपर बनीं नेहा, हुआ सम्मान
सिद्धार्थ, जून 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज की एमए हिंदी अंतिम वर्ष की छात्रा नेहा कृष्ण यादव ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की अंतिम मेधा सूची में अपने विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें आगामी दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति की ओर से स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी मेधावी छात्रों की अंतिम सूची में नेहा का नाम शीर्ष स्थान पर आने की सूचना पर महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर सोमवार को महाविद्यालय परिवार की ओर से नेहा कृष्ण यादव को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल नेहा की मेहनत का परिणाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.