हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर गोष्ठी आयोजित
मिर्जापुर, मई 30 -- मिर्जापुर। विंध्याचल प्रेस क्लब के तत्वावधान में लालडिग्गी स्थित एक होटल में हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया के महत्व पर संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस दौरान जुटे लोगों ने कहाकि प्रिंट मीडिया का महत्व न कभी कम हुआ है और न होगा। यह दस्तवेज है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमानुल्लाह अंसारी,अधिवक्ता अशफाक खान,अधिवक्ता आयुष सिंह,प्रशांत यादव,सर्वेश यादव,महबूब आलम,फरहान खान,सलीम नवाज मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित नेमत खान गुड्डू व विपिन पांडेय ने किया। यह भी पढ़ें- समाचार लेखन में सुमित, आलेख में कनक, भाषण में रत्नेश प्रथम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.