हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर समारोह आज
बरेली, मई 30 -- मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान की ओर से हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को रोटरी भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी कहरवान स्थित कार्यालय पर क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि 30 मई 1826 को हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी। समारोह में पत्रकारिता के 200 वर्षों के दस्तावेजों से युक्त विविध संवाद पत्रिका के विशेषांक का विमोचन होगा। लखनऊ, गोंडा और मेरठ से आने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जीसी श्रीवास्तव, डॉ. अतुल मोहन सिंह और अनुपम चौहान व्याख्यान देंगे। साहित्यकार डॉ. शालिनी शर्मा मुक्ता और अंजू शर्मा समेत सभी वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- महर्षि नारद की जयंती पर हिंदी पत्रकारिता का भूमिका पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें- हिंदी पत्रकारिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.