नई दिल्ली, जून 3 -- हिंदी फिल्मों के रोमांटिक गानों में बड़े प्यारे अलंकार इस्तेमाल होते रहे हैं। कई का मतलब हमें आज तक नहीं पता लेकिन म्यूजिक लवर्स बिना सोचे ये गाने गाते रहते हैं। ऐसा ही एक शब्द है चकोर। बहुत से नए पुराने गानों में इसका इसे लिया गया है। जैसे चांद को क्या मालूम चाहता है उसे कोई चकोर। गाना बहुत प्यारा है। फिल्म का नाम, हीरो-हिरोइन किसी को कुछ याद हो ना हो पर ये गाना अभी तक गाया जाता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें चकोर की कहानी नहीं पता तो यहां जान सकते हैं।जानें क्या है चकोर गानों में अगर एकतरफा प्यार की बात हो और चांद का जिक्र आए तो गीतकार चकोर की बात जरूर करते हैं। जैसे कोयला फिल्म में शाहरुख बोलते हैं, बादलों को मोर देखे, चांद को चकोर देखे, तुझको नसीबों वाला... एक और गाना है आजा तुझको पुकारे मेरे गीत, इसमें ...