हिंदी के गौरव थे शिवमंगल सिंह सुमन
उन्नाव, अगस्त 18 -- उन्नाव। शहर के गदन खेड़ा स्थित हिंदी भवन में डॉ. शिवमंगल सिंह की 111 वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में डॉ. रामनरेश, गौरव अवस्थी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ रामनरेश ने बताया हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि डॉ शिवमंगल सिंह सुमन प्रेम, सौंदर्य और प्रगतिवादी जन चेतना के संघर्षशील कवियों में अग्रणी हैं। अध्ययन, चिंतन और वाग्मिता के धनी सुमन जी हिंदी के गौरव थे और रहेंगे। वह जन्मभूमि उन्नाव (झगरपुर) और कर्मभूमि उज्जैन को समान सम्मान देते थे। इस दौरान डॉ.रामनरेश, गौरव अवस्थी, डॉ के के मिश्रा, बृजकिशोर वर्मा, पीके मिश्रा, तनुज अवस्थी, कमलेश शुक्ला, शिखर अवस्थी आदि रहे। कार्यक्रम का संयोजन निराला शिक्षा निधि ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.