बुलंदशहर, फरवरी 18 -- नरसेना। बुधवार को नरसेना के गणेश स्मारक आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में 432 में से 402 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी है। 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा देने के बाद बाहर निकले छात्रों ने हिंदी के पेपर को आसान बताया। छात्रों ने पेपर को लेकर चर्चा की। हाई स्कूल की छात्रा शहरीन, खुशी राणा, वंशिका शर्मा, भावना राणा ने बताया कि पहली बार बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग किया है, परीक्षा से पहले काफी बेचैनी थी लेकिन हिंदी का पेपर काफी आसान था। साहित्यिक हिंदी से ज्यादा वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे। प्रधानाचार्य डॉक्टर कौशल कुमार चौहान ने बताया कि कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई है। 30 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.