इटावा औरैया, जून 10 -- इटावा। पुलिस भर्ती परीक्षा तीसरे दिन दो पालियों में कड़ी निगरानी में परीक्षा हुई। सभी केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। मुख्य गेट से तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। बायोमेट्रिक कराई गई। अफसरों ने कक्षों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी। बुधवार को 1950 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 1005 और दूसरी पाली में 945 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। तीसरे दिन के प्रश्नपत्रों में हिंदी के सवालों ने भी परीक्षार्थियों को उलझाया। इनमें विभिन्न रचनाओं के नाम दिए गए थे और उनके लेखकों का नाम पूछा गया था। अभ्यर्थियों के अनुसार, रीजनिंग के सवाल भी काफी कठिन थे। यह भी पढ़ें- गणित ने छुड़ाया पसीना, हिंदी के प्रश्नों में मिली राहत सामान्य अध्ययन के सवाल ज्यादा कठिन नहीं थे। बुधवार को पहली पाली में सुबह 10...